Burj Khalifa in Hindi: दुबई और दुबई की शान बुर्ज खलीफा हम सभी बुर्ज खलीफा टावर को उसकी लम्बाई और उसकी शान के लिए जानते है लेकिन क्या आपको पता है बुर्ज खलीफा सिर्फ लंबाई में ही नहीं बल्कि बहुत सारी चीज़ों में अव्वल स्थान पर आती है बुर्ज खलीफा के नाम 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है इसके साथ बुर्ज खलीफा से जुड़े कुछ ऐसे आस्चर्यजनक तथ्य भी है जिन्हे सुन ने के बाद आप भी हैरान हो जायेंगे

इस आर्टिकल में मै आपको बुर्ज खलीफा के आस्चर्यजनक तथ्यों के बारे में बताऊंगा मै हूँ आपके साथ अजीत ठाकुर स्वागत है आपका ज्ञानवर्ल्ड में चलिए बिना समय को खराब किये जानते है बुर्ज खलीफा से जुड़े आस्चर्यजनक तथ्यों के बारे में
Information About Burj Khalifa in Hindi
दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा दुबई में स्तिथ है जिसकी उचाई 828 मीटर यानि की 2716.5 फ़ीट है मतलब आई फील टावर की तुलना में लगभग ये 3 गुना ऊंची है क्या आपको पता है बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का खर्चा आया था बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिल है जिसमे से 58 लिफ्ट है और 20957 पार्किंग स्पेस 304 होटल और 900 अपार्टमेंट्स है
दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था बाद में यहाँ के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा रख दिया गया
बुर्ज खलीफा के मालिक एमार प्रॉपर्टीज ने इसका प्रस्ताव 2003 में रखा था जिसका काम 2004 में सुरु कर दिया गया और 2010 आते आते ये शानदार इमारत बनकर तैयार हो गयी

इस विशाल इमारत बुर्ज खलीफा बनने के समय करीब 12000 मजदूर दिन रात काम करते थे इसे बन ने 100000 हाथियों के बराबर कंक्रीट और A380 विमान जहाज के बराबर अल्मुनियम लगा है बुर्ज खलीफा के अंदर एक समय में लगभग 35000 लोगो की रहने की व्यवस्था है बुर्ज खलीफा इतना बड़ा है की आप इसे 95 किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते है यहाँ तक की बुर्ज खलीफा की चोटी से इसके पड़ोसी देश ईरान को भी साफ़ तौर पर देखा जा सकता है
Details of Burj Khalifa in Hindi
हर रोज इस विशाल इमारत बुर्ज खलीफा में 986000 लीटर पानी 100 किलोमीटर लंबी पाइप की सहायता से पहुँचाया जाता है इसकी 76 मंज़िल पर सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल है और 122 मंज़िल पर रेस्टॉरेंट भी है दोस्तों ये दुनिया की पहली ऐसी बिल्डिंग है जिसमे 76 मंज़िल पर स्विमिंग पूल और 122 मंज़िल पर रेस्टॉरेंट है
Nidhivan Story in Hindi – रहस्यमय और आश्चर्यचकित करने वाला निधिवन
इस शानदार ईमारत के नाम 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है जिसमे सबसे ऊंची ईमारत सबसे ज्यादा मंज़िल वाली इमारत सबसे ऊंची लिफ्ट आदि शामिल है इसमें 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट्स भी है और इसमें लगे हुए AC से एक वर्ष में जितना पानी निकलता है उस से ओलिंपिक गेम्स के 5 स्विमिंग पूल भरे जा सकते है

बुर्ज खलीफा चारो और से कृतिम झील से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है ये पहली इमारत है दोस्तों जिसमे अरमानी होटल है इसमें 160 होटल और 144 निजी आवास भी है ये इमारत इतनी ऊंची है की इसमें 80 मज़िल पर रहने वाले व्यक्ति को रमज़ान के दिनों में ज्यादा देर तक भूखा रहना पड़ता है क्युकी ऊपर से सूरज ज्यादा देर तक दिखाई देता है
जमीन की 210 मीटर की ऊंचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का एक हेली पैड बनाया गया है जिसपर हेलीकाप्टर उतारा जाता है
दोस्तों आज के आर्टिकल में इतना ही अगर आपके पास बुर्ज खलीफा से जुडी कुछ शानदार जानकारी है या आपके कुछ सुझाव है तो हमें कमेंट करके बताये भविस्य में हमारे द्वारा आने वाले ऐसे ही रोमांचित करने वाले तथ्यों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर निचे दिए हुए बॉक्स से Sign Up करे