Doodle For Google 2022: 14 नवंबर बाल दिवस के दिन पर Google ने Doodle For Google 2022 के विजेता जी घोषणा की। जानिए श्लोक मुखर्जी के बनाये गए Doodle For Google को लोगो द्वारा किस प्रकार सराहना मिली, साथ ही Google ने श्लोक मुखर्जी को क्या उपहार दिया।
14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर Google द्वारा एक खास डूडल पेश किया गया। देखा जाए तो आमतौर पर Google अपना Doodle खुद बनाता है लेकिन लोगो द्वारा जागरूकता देख Google Doodle की प्रतियोगिता करवाता है। इस वर्ष भी गूगल ने प्रतियोगिता रखी और एक विजेता की घोषणा की।
कौन बना विजेता – Doodle For Google 2022 India Winner
इस वर्ष देशभर में 1 लाख 15 हजार बच्चो ने अपने अपने डिज़ाइन भेजे। श्लोक मुखर्जी को Doodle4Google 2022 प्रतियोगिता का विजेता चुना गया है। श्लोक मुखर्जी कोलकाता में रहने वाले छात्र है। 14 नवंबर 2022 बाल दिवस के दिन गगूल के होमपेज पर आज Doodle4Google 2022 देखने को मिलेगा। इस Google Doodle में श्लोक के द्वारा डिज़ाइन किये गए Doodle को और अधिक वोट मिले। विजेता की घोषणा करने के बाद Doodle4Google 2022 को Google के होमपेज पर लगाया गया।
Doodle 4 Google प्रतियोगिता कई देशों में मनाई जाती है
पिछले कुछ सालो से Google द्वारा Doodle 4 Google द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दुनिया के कई देशो में में होती है। प्रतियोगिता में अलग अलग देश के बच्चे अपने देश के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेते है। हर देश से एक प्रतियोगी विजेता को चुनकर Google उस देश के Doodle को Google के Homepage पर लगाता है।
Doodle For Google 2022
विजेता जो क्या मिलता है इनाम ?
साथ ही उपहार के रूप में Google द्वारा विजेता को स्कॉलरशिप के रूप में 30 हजार डॉलर भी देती है, इस स्कॉलरशिप से Google का संकल्प होता है की इन पैसो का इस्तेमाल बच्चा अपनी पढाई में करेगा। इतना ही नहीं 30 हजार डॉलर के साथ साथ गूगल बच्चे को क्रोमबुक, टेबलेट और Doodle की टीशर्ट में छापकर भी देता है।
श्लोक का डूडल क्या कहता है
“अगले 25 वर्षो में, मेरा भारत देश कैसा होगा” ? इस बार भारत के लिए Google द्वारा Doodle4Google 2022 की थीम रखी गयी थी। श्लोक मुखर्जी द्वारा बनाये गए Google Doodle में बताया गया,की अगले 25 सालो में भारत के वैज्ञानिक एक फ्रेंडली रोबोट का निर्माण करेंगे साथ ही अंतरिक्ष से पृथ्वी की यात्राएं होती रहेंगी।
Doodle में आधुनिक भारत के साथ साथ प्राचीन भारत भारत को भी दर्शाया गया है साथ ही अगले 25 सालो में योग और आयुर्वेद का भी महत्व देश में बढ़ेगा।