Today Current Affair 2 July 2021: हेलो स्वागत है आपका ज्ञानवर्ल्ड में मै हु अजीत ठाकुर आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे आज के करंट अफेयर्स से कौन कौन से सवाल बनाये जा सकते है और उनके सही जवाब क्या होंगे साथ साथ आपको आर्टिकल के आखिर में एक सवाल भी पूछा जायेगा जिसका जवाब आपको हमें कमेंट करके बताना होगा तो आइये शुरू करते है आज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स जो आपका ज्ञान बढ़ाएगी। 29 June 2021 Current Affair
Today Current Affair 02 July 2021
Question One
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में भारत में किसे अमेरिकी का अंतरिम राजदूत नियुक्त किया है ?
- राहुल सचदेवा
- अतुल कश्यप
- अतुल अग्निहोत्री
- राकेश कश्यप
ANSWER
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी अतुल कश्यप को भारत में अमेरिक का अंतरिम राजदूत नियुक्त किया है, अतुल कश्यप भारत और अमेरिका संबंधो के विशेष जानकार है और लंबे समय तक सरकार में भारत सम्बन्धी मामलो मे सेवा दे चुके है। कश्यप की नियुक्ति से महामारी के बीच भारत और अमेरिका की साझेदारी और मजबूत होगी, भी दिल्ली स्तिथ अमेरिकी दूतावास में सेवाएं दे चुके है।
QUESTION TWO
केंद्र सरकार में इनमे से किस देश से बिना लाइसेंस के जून 2022 तक आलू के आयात को मंजूरी दे दी है ?
- चीन
- रूस
- भूटान
- जापान
ANSWER
केंद्र सरकार भूटान से जून 2022 तक बिना लाइसेंस आलू के आयात को मंजूरी दे दी है, सरकार के इस कदम से आलू की घरेलु आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। पहले केवल 31 जनवरी 2021 तक बिना लाइसेंस से आयात की अनुमति थी, भारत ने वर्ष 2020-21 में 24.17 लाख रूपए के आलू का आयात किया, जबकि वर्ष 2019-20 लाख रूपए का आयात किया गया था।
Daily Current Affairs
QUESTION THREE
पकिस्तान के एक कोर्ट ने हाल ही में किस चाइनीज़ ऐप को एक बार फिर से निलंबित करने का आदेश दिया है ?
- टिक टॉक
- शेयर इट
- यूसी ब्राउज़र
- बंडु मैप
ANSWER
पकिस्तान के एक कोर्ट ने एक बार फिर से चीन के वीडियो शेयरिंग ऐप टिक टॉक को निलंबित करने का आदेश दिया है, तीन महीने पहले ही इस ऐप से सरकार ने प्रतिबन्ध हटाया था। सिंध हिघ्कोर्ट ने ये आदेश एक पाकिस्तानी नागरिक की उस याचिका पर दिया जिसमे आरोप लगाया गया था की यह ऐप देश ने अनैतिकता और अश्लीलता बढ़ा रहा है।
QUESTION FOUR
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने किस पूर्व राष्ट्रपति को अदालत की अवमानना के लिए 15 माह जेल की सजा सुनाई गयी है ?
- थाबो म्बेकी
- सिरिल रामाफोसा
- कगलेमा मोटलांथे
- जैकब जुमा
ANSWER
दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च अदालत ने भ्र्ष्टाचार की जांच का सामना कर रहे पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को पंद्रह महीने की जेल की सजा सुनाई है, इसकी जांच कर रहे उप मुख्य न्यायधीश रेमंड जोडो की अदालत में जैकब जुमा पेश नहीं हुए थे। उनको अदालत की अवमानना में यह सजा सुनाई गयी है। जैकब जुमा 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे थे, सजा सुनाने के दौरान जुमा अदालत में उपस्तिथ नहीं थे।
Today Current Affairs in Hindi
QUESTION FIVE
किस केंद्रीय मंत्री ने 29 जून को मध्य प्रदेश के इंदौर में एशिया के सबसे लम्बे हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक (NATRAX) का वर्चुअल उद्घाटन किया ?
- प्रकाश जावड़ेकर
- राजनाथ सिंह
- नितं गडकरी
- अमित शाह
ANSWER
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने 29 जून को मध्य प्रदेश के इंदौर में एशिया के सबसे लम्बे हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक (NATRAX) का वर्चुअल उद्घाटन किया, पीथमपुर औधोगिकी क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्तिथ एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव ऑटो टेस्टिंग टेस्ट ट्रैक पर हाई स्पीड बनाया गया है। पीथमपुर औधोगिकी शटर के सेक्टर-3 में बने ऑटो टेस्टिंग ट्रैक करीब तीन हजार एकड़ जमीं पर फैला हुआ है, केंद्र सरकार द्वारा करीब 13 हजार करोड़ की लागत से इस ऑटो टेस्टिंग ट्रैक को बनाया गया है।
QUESTION SIX
हाल ही में किस राज्य सरकार और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने घरेलु खाद्य और पोषण सुरक्षा में सुधार के लिए साझेदारी की है ?
- बिहार
- झारखण्ड
- ओडिशा
- तमिलनाडु
ANSWER
ओडिशा सरकार और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने घरेलु खाद्य और पोषण सुरक्षा में सुधार के लिए साझेदारी की है, यह ओडिशा में पोषण सुरक्षा हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी है जो महिलाओ के सशक्तिकरण, आजीविका और आय पर भी ध्यान केंद्रित करेगी, यह साझेदारी दिसंबर 2023 तक प्रभावी रहेगी।
Daily Current Affairs in Hindi
QUESTION SEVEN
हाल ही में किस प्रसिद्ध पत्रकार को 2021 फुकुओका पुरुष्कार (FUKUOKA PRIZE) से सम्मानित किया गया ?
- अभिज्ञान प्रकाश
- पी. साईनाथ
- मेनका दोषी
- सुरेश चौहाणके
Today Current Affair 2 July 2021
ANSWER
वरिष्ठ पत्रकार पीपुल्स आर्काइव ऑफ़ रूरल इंडिया के संस्थापक संपादक पी.साईनाथ को इस साल जाप के प्रतिष्ठित ग्रैड फुकुओका पुरुष्कार से सम्मानित किया गया है, जापान में इस पुरुष्कार की शुरुवात 1990 में की गयी थी। इसका उदेश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित रखने और प्रोत्साहित करने के काम करने वाले लोगो और संस्थानों को इस पुरूस्कार से सम्मानित किया जाता है। पी साईनाथ से पहले संगीतकार एआर रहमान और इतिहासकार रामचद्र गुहा को भी इस पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।
QUESTION EIGHT
इनमे से किस देश ने विशाल बेहेतन (BAIHETAN) जलविधुत संयंत्र की दो इकाइयों को ऑपरेशनलाइज किया, जो दुनिया भर में निर्माणधीन सबसे बड़ी जलविधुत परियोजना है ?
- नेपाल
- रूस
- भारत
- चीन
ANSWER
चीन ने विशाल बेहेतन (BAIHETAN) जलविधुत संयंत्र की दो इकाइयों को ऑपरेशनलाइज किया, जो निर्माणधीन सबसे बड़ी जलविधुत परियोजना है। बेहेतन जलविधुत परियोजना का निर्माण चाइना थ्री गोरजेस कॉर्पोरेशन ने किया है जो दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपॉवर प्लांट का संचालक है। इस परियोजना की कूल स्थापित क्षमता 16 मिलियन किलोवाट है।