Today Current Affair 22 June 2021: हेलो स्वागत है आपका ज्ञानवर्ल्ड में मै हु अजीत ठाकुर आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे आज के करंट अफेयर्स से कौन कौन से सवाल बनाये जा सकते है और उनके सही जवाब क्या होंगे साथ साथ आपको आर्टिकल के आखिर में एक सवाल भी पूछा जायेगा जिसका जवाब आपको हमें कमेंट करके बताना होगा तो आइये शुरू करते है आज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स जो आपका ज्ञान बढ़ाएगी। 19 June 2021 Current Affair
Today Current Affair 22 June 2021
Question One
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, भारत का लक्ष्य वर्ष, 2030 तक कितनी खराब भूमि को बहाल करना है ?
- 26 मिलियन हेक्टेयर
- 14 मिलियन हेक्टेयर
- 20 मिलियन हेक्टेयर
- 17 मिलियन हेक्टेयर
Answer
भारत भूमि क्षरण तटस्थता की अपनी राष्ट्रिय प्रतिबद्धता को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जून 2021 को आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण भूमि क्षरण और सूखे पर उच्च स्तरीय वार्ता में भाषण देते हुए यह कहा था। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया की भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर खराब भूमि को बहाल करना है ताकि 2.5 से 03 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्सइड के बराबर अतिरिक्त कार्बन कमी प्राप्त की जा सके।
Question Two
कथित तौर पर डेल्टा COVID-19 वैरिएंट के खिलाफ कौन सा टीका अधिक प्रभावी है ?
- कोवेैक्सीन
- फाइजर
- स्पूतनिक V
- कोवीशील्ड
Daily Current Affairs In Hindi
Answer
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने 15 जून 2021 को यह कहा की इसका रूसी स्पूतनिक V COVID-19 वैक्सीन अब तक किसी भी अन्य वैक्सीन की तुलना में वायरस के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ अधिक सक्षम है। यह डेल्टा वैरिएंट जिसे पहली बार भारत में पहचाना गया था, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा चौथे वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। ऐसा माना जा रहा है की भारत में घातक दूसरी लहर सहित कई देशो में COVID-19 संक्रमणों का पुनरुत्थान हुआ है।
Question Three
किस राज्य सरकार ने COVID-19 की संभावित तीसरी लहर के लिए 5000 युवाओ को स्वास्थ्य सहायक के तौर पर प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है ?
- उत्तर प्रदेश
- केरल
- दिल्ली
- महाराष्ट्र
Answer
दिल्ली सरकार ने 16 जून 2021 को यह घोषणा की है की कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए दिल्ली में 5000 युवाओ को चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए स्वास्थ्य सहायक के तौर पर प्रशिक्षित किया जायेगा। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो के साथ ही इस महामारी से मृत्यु दर में भी काफी अधिक वृद्धि देखि गयी थी। अब संभावित तीसरी लहर के दौरान मृत्यु दर को कम से कम रखने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की अच्छी तरह से देख भाल करना इन युवा प्रशिक्षित लोगो की जिम्मेदारी होगी।
Daily Current Affairs
Question Four
किस राज्य ने भारत रत्न के समान वार्षिक पुरुष्कारो की अपनी शृंखला स्थापित करने का निर्णय लिया है ?
- मध्य प्रदेश
- असम
- गुजरात
- पश्चिम बंगाल
Answer
असम सरकार ने भारत रत्न पद्म पुरुस्कारो के समान वार्षिक पुरुष्कारो की अपनी शृंखला स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसमे पुरूस्कार विजेताओं के लिए विभन्न लाभ भी शामिल किये गए थे। असम द्वारा अपने नागरिक पुरूस्कार शुरू करने का निर्णय 8 जून 2021 को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। जिसकी अध्यक्षता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की थी, भारत सरकार ये भारत रत्न और पद्म पुरुष्कार विशेष उपलब्धि हासिल करने पर या फिर विशिष्ट व्यक्तियों को समाज और देश में किसी भी क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
Question Five
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कब होगा ?
- 25 जून
- 30 जून
- 03 जुलाई
- 05 जुलाई
Today Current Affairs in Hindi
Answer
उत्तर प्रदेश के राज्य चुनाव आयोग ने 15 जून 2021 को यह घोषणा की है की जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के लिए मतदान 3 जुलाई 2021 को होगा, इस राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष के कूल पद 75 है। अनुसूचित जाती के लिए 16 पद आरक्षित है जिसमे से महिलाओ के लिए 06 पद आरक्षित है, इसी तरह पिछड़ी जाती के लिए 20 पद आरक्षित है जिनमे से महिलाओ के लिए 07 पद रिजर्व है। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित है, इन अध्यक्ष पदो के कूल 3050 चुने हुए जिला पंचायत सदस्य अपने में से ही किसी एक को अध्यक्ष चुनेंगे। यह चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है इसलिए राजनितिक दलों में सियासी गतिविधियां जारी है।
Question Six
किस देश में ट्विटर ने अपनी सुरक्षित बदरगाह प्रतिरक्षा खो दी है ?
- भारत
- यूएस
- यूके
- ऑस्ट्रेलिया
Answer
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर ने भारत सरकार के नए IT नियमो के अनुसार वैधानिक अधिकारियो की नियुक्ति में विफलता के कारण, भारत में अपनी सुरक्षित बंदरगाह/स्थल प्रतिरक्षा खो दी है। इसका मतलब यह है की ट्विटर को अब IT अधिनियम की धरा 79 के तहत संरक्षित नहीं किया जायेगा और अब इसके शीर्ष अधिकारी अपने मंच पर सभी किस्म की सामग्रियों के लिए उत्तरदायी होंगे जोकि भड़काऊ माना जाता है या प्रकृति में गैरकानूनी माना जाता है। भारत में ट्विटर पिछले कई महीनो से अपनी विवादस्पद नीतिओ और गतिविधिओ के कारण भारत सरकार और जनता के बिच विवाद का मुद्दा बना हुआ है।
Current Affairs In Hindi
Question Seven
दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह किस देश से प्रक्षेपित किया जायेगा ?
- यूएस
- चीन
- इजराइल
- नूजीलैंड
Answer
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) में वर्ष, 2021 के अंत तक दुनिया के पहले लकड़ी के उपग्रह, WISA वूडसेट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने की योजना बनाई है, इस उपग्रह को राकेट लैब इलेक्ट्रान रॉकेट पर नूजीलैंड में माहिया प्रायद्वीप लांच किया जायेगा। इस उपग्रह का मिशन अंतरिक्ष यान संरचनाओं में प्लाईवुड जैसी लड़की की सामग्री की प्रयोज्यता का परिक्षण करना होगा और इसे विस्तारित समयावधि के लिए अत्यधिक अंतरिक्ष स्तिथियो, जैसे गर्मी ठण्ड ववेक्यूम और विकिरण में परखना होगा।
Question Eight
केंद्र सरकार ने हाल ही में उर्वरक सब्सिडी के लिए कितने करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी है ?
- 12775 करोड़ रूपए
- 14775 करोड़ रूपए
- 10775 करोड़ रूपए
- 21775 करोड़ रूपए
Answer
केंद्रीय मंत्रिमंडल दे डीएपी और कुछ अन्य गैर यूरिया उर्वरको की सब्सिडी में कूल 14775 करोड़ रूपए की बढ़ोतरी की ताकि आयत की बढ़ती लागतो के बावजूद किसानो को खाद सस्ते में उपलब्ध होती रहे, मंत्रिमंडल DAP उर्वरक पर सब्सिडी दरें 700 रूपए प्रति बैग बढ़ा दी है, डीएपी के हर बैग की कीमत अभी 2400 रूपए है।